वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ का साहस और देशभक्ति सदैव प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री धामी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून 24 दिसंबर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ ने देश की आज़ादी के लिए आंदोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को अस्वीकार कर अद्वितीय देशभक्ति, साहस और नैतिक दृढ़ता का परिचय दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ‘पेशावर कांड’ एक अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है। यह घटना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में मील का पत्थर सिद्ध हुई, जिसने आंदोलन को नई दिशा और क्रांतिकारी आधार प्रदान किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ का यह ऐतिहासिक निर्णय न केवल मानवीय मूल्यों की रक्षा का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रप्रेम, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की अमर प्रेरणा भी है।

Leave a Comment

और पढ़ें