अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा: मुख्यमंत्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 देहरादून 24 दिसंबर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय वाजपेयी एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, लोकप्रिय जननेता और महान वक्ता थे। राष्ट्रहित उनके लिए सर्वोपरि था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं। उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड का निर्माण किया, बल्कि राज्य के समग्र विकास के लिए एक मजबूत आधार भी तैयार किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य निर्माण के साथ-साथ विशेष औद्योगिक पैकेज देकर उत्तराखण्ड के विकास की सुदृढ़ नींव रखी। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान बनाई और 21वीं सदी में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी में सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी। उनकी दूरदर्शी सोच, साहित्यिक योगदान, पोखरण परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में भारत की विजय के लिए उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें