देहरादून, 12 दिसंबर। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन के तहत विकासनगर पुलिस ने बीती रात नशा तस्करों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया और तीन तस्करों को अलग-अलग स्थानों से धर दबोचा।
पुलिस टीम ने पुरानी डिग्री कॉलेज रोड, कुल्हाल पुल और आसन बैराज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए जिशान, निसार और फरमान को पकड़ा। इनके कब्जे से कुल 20.11 ग्राम स्मैक तथा 1 किलो 40 ग्राम डोडा पाउडर बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में फरमान एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस सहित लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि निसार भी पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग केस दर्ज कर दिए गए हैं। स्मैक पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप पंवार, सनोज कुमार, विवेक भंडारी, विकसित पंवार कांस्टेबल नितिन कमार, राजेंद्र, संजय कुमार, राजकुमार,रविंद्र चौहान ,दिनेश बाबू शामिल थे।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 46





