मुंबई, दिसंबर 2025।
सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ लगातार दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। करुणा पाण्डे द्वारा निभाए गए पुष्पा के किरदार के इर्द-गिर्द घूमता यह शो एक निडर माँ की जीवन संघर्षों, कानूनी लड़ाइयों और पारिवारिक उलझनों को बेबाक अंदाज़ में दर्शाता है।
इस हफ्ते कहानी एक अहम मोड़ पर पहुँचती है, जब राशि (अक्षया हिंडालकर) अपने जीवनसाथी ऋषभ (श्रेय मराडिया) के साथ सगाई की तैयारियों में जुटी है। समारोह के लिए मधुमती (सेजल शाह) द्वारा भेजी गई साड़ी की जगह राशि अपनी माँ पुष्पा की पटोला साड़ी पहनने का फैसला करती है—वही साड़ी जो पुष्पा ने अपनी शादी के दिन पहनी थी। भावनात्मक कारणों से लिया गया यह निर्णय जल्द ही परिवार में तनाव की वजह बन जाता है, क्योंकि मधुमती इस फैसले पर तीखी नाराज़गी जताती हैं।
राशि, सभी विरोधों के बावजूद, अपनी माँ की साड़ी पहनने के फैसले पर अडिग रहती है। स्थिति को सँभालने के लिए ऋषभ एक सफेद झूठ बोलता है कि मधुमती की साड़ी फट गई थी, लेकिन मधुमती को संदेह हो जाता है कि यह राशि की सोची-समझी योजना है। अब सवाल उठता है—क्या राशि का यह भावनात्मक कदम उसके सगाई समारोह से पहले नए विवाद खड़े करेगा?
कलाकारों ने साझा की भूमिका से जुड़ी भावनाएँ
राशि की भूमिका निभाने वाली अक्षया हिंडालकर ने कहा,
“पुष्पा की पटोला साड़ी चुनना राशि के लिए सिर्फ पोशाक का चुनाव नहीं है—यह अपनी माँ की यात्रा का सम्मान है। वह अपनी नई जिंदगी में अपनी माँ की ताकत को साथ ले जाना चाहती है। यह दिखाता है कि वह कितना विकसित हो चुकी है।”
वहीं ऋषभ का किरदार निभाने वाले श्रेय मराडिया कहते हैं,
“ऋषभ बाहर से शांत दिखाई देता है, लेकिन अंदर वह लगातार हालात को संभालने की रणनीति सोचता रहता है। यही उसे दिलचस्प और अप्रत्याशित बनाता है।





