मुंबई, नवंबर 2025।
अनमोल सिनेमा इस शनिवार लेकर आ रहा है साहस, संघर्ष और उम्मीद की अनोखी कहानी – ‘कातेरा’। निर्देशक तरुण सुधीर की इस बहुचर्चित फिल्म में सुपरस्टार दर्शन, अभिनेत्री आराधना राम और अभिनेता जगपति बाबू अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को बांधकर रखने वाले हैं।
फिल्म की कहानी एक साधारण लोहार कातेरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अत्याचारी जमींदार देवराय के खिलाफ खड़े होकर गाँव के किसानों को उनकी जमीन का हक दिलाने का संघर्ष करता है। अत्याचार और न्याय के बीच की लड़ाई को दर्शाती यह फिल्म हिम्मत, उम्मीद और पक्के इरादों का सशक्त संदेश देती है।
दर्शन का प्रभावशाली अभिनय कातेरा के किरदार को गहरी मजबूती देता है, वहीं विलेन के रूप में जगपति बाबू हर दृश्य में तनाव और रोमांच को चरम पर ले जाते हैं। फिल्म में शानदार डायलॉग्स, जोरदार एक्शन, भावनाओं की गहराई और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी दर्शकों को एक यादगार अनुभव प्रदान करने का वादा करती है।








