कैबिनेट बैठक में दिवाकर भट्ट को दी गई श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

देहरादून 26 नवंबर। सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक की शुरुआत उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता, वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हुई।

बैठक में उपस्थित मंत्रियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैबिनेट ने दिवाकर भट्ट के राज्य निर्माण आंदोलन में योगदान और उत्तराखंड के विकास के लिए किए गए उनके महत्वपूर्ण कार्यों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाकर भट्ट का जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल रहा है, जिसे राज्य हमेशा स्मरण रखेगा।

 

Leave a Comment