देहरादून।पिटकुल में कार्यरत अवर अभियंताओं के लिए महत्वपूर्ण राहत मिली है। प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी की स्वीकृति के बाद कुल 48 अवर अभियंताओं को प्रथम एसीपी वित्तीय स्तरोन्नयन प्रदान किया गया है। इनमें 47 पदोन्नति प्राप्त अवर अभियंता और 1 सीधी भर्ती से नियुक्त अवर अभियंता शामिल हैं। मानव संसाधन और प्रशासनिक विभाग द्वारा उनकी अनुमन्यता तिथि से एसीपी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

वित्तीय स्तरोन्नयन के बाद लाभान्वित अभियंताओं के वेतन में प्रतिमाह लगभग 4,500 रुपये से 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आदेश जारी होने के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है और लाभान्वित अभियंताओं ने प्रबंध निदेशक को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है।
प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने सभी लाभान्वित अभियंताओं को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहें तथा निगम द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के लिए योगदान देते रहें। उन्होंने मानव संसाधन और प्रशासनिक विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना की और निर्देश दिए कि भविष्य में भी कर्मचारियों को मिलने वाले सभी सेवा लाभ समय पर और नियमानुसार प्रदान किए जाएं।
समिति की बैठक में अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबंधक मानव संसाधन, अनुपम सिंह, मुख्य अभियंता और मनोज कुमार, महाप्रबंधक वित्त शामिल रहे। इस अवसर पर मानव संसाधन और प्रशासनिक विभाग से विवेकानंद, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन, और ममता कार्यालय सहायक–प्रथम उपस्थित थीं।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 117








