भाबीजी घर पर हैं के किरदार अब बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल, फिल्म 6 फरवरी 2026 को रिलीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई 22 नवम्बर। देशभर के दर्शकों को अपनी कॉमेडी से वर्षों से हंसा रहा टीवी शो “भाबीजी घर पर हैं” अब छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंचने जा रहा है। ज़ी सिनेमा और ज़ी स्टूडियोज़ ने घोषणा की है कि शो के मशहूर किरदारों पर आधारित फिल्म “भाबीजी घर पर हैं – फन ऑन द रन” 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पिछले कई वर्षों से “भाबीजी घर पर हैं” टीवी की दुनिया में सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शोज़ में शामिल रहा है। विभूति नारायण मिश्रा की अदा हो, तिवारी जी का ड्रामा, अंगूरी भाबी का मशहूर संवाद “सही पकड़े हैं”, अनीता भाबी की मॉडर्न स्टाइल, या फिर हप्पू सिंह और सक्सेना जी की मस्ती—शो के पात्र हर उम्र के दर्शकों को आज भी हंसी से लोटपोट कर देते हैं।भारतीय टेलीविजन इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है कि कोई चल रहा टीवी शो अपने उन्हीं किरदारों के साथ सीधे फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर उतर रहा है।फिल्म में शो की दुनिया को एक बड़े और रोमांचक कॉमेडी सफर में ले जाया जाएगा। हंसी और मनोरंजन को और ज्यादा तड़का लगाने के लिए हिंदी फिल्म जगत के तीन लोकप्रिय कलाकार—रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ—भी फिल्म में शामिल होंगे। इन कलाकारों की ऊर्जावान अदाकारी और कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को एक नई और और भी मजेदार कहानी का हिस्सा बनाएगी।कॉमेडी के शौकीनों के लिए यह फिल्म पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर होने वाली है।ज़ी सिनेमा और एडिट टू के बैनर तले बनी “भाबीजी घर पर हैं – फन ऑन द रन” 6 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें