दून पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई — 5 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, बुलेरो वाहन सीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 21 नवम्बर ।ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत देहरादून  पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की 15.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त बुलेरो वाहन को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।
 कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम ने पाम सिटी के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बुलेरो यूके 07 एचडी 8127 को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में सवार आदिल और हेमन्त सेमवाल से अलग-अलग मात्रा में कुल 15.40 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी खुद भी नशे के आदी हैं और स्थानीय नशेड़ियों से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों के पूर्व में जेल जा चुके होने की जानकारी भी सामने आई है।  पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आदिल, पुत्र आदिल हुसैन, निवासी सी ब्लॉक नई बस्ती रेसकोर्स, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 38 वर्ष,हेमन्त सेमवाल, पुत्र जगदीश सेमवाल, निवासी देव ऋषि एन्क्लेव, पटेलनगर, उम्र 36 वर्ष  के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 में मुकदमा दर्ज किया । स्मैक पकड़ने वाली  पुलिस टीम उपनिरीक्षक शिवदत्त जमलोकी,कांस्टेबल अरविंद बर्थवाल,कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें