प्राकृतिक–कृत्रिम प्रणालियों के संगम पर वैश्विक विशेषज्ञों ने की गहन चर्चा
देहरादून 19। डीआईटी यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय प्राकृतिक एवं कृत्रिम प्रणालियाँ डिज़ाइन्स और पैटर्न्स विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया । इस वैश्विक सम्मेलन में दुनिया भर के अग्रणी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने प्राकृतिक और कृत्रिम प्रणालियों
के बीच उभरते संबंधों और भविष्य की संभावनाओं पर गहन विमर्श किया।
के बीच उभरते संबंधों और भविष्य की संभावनाओं पर गहन विमर्श किया।सम्मेलन का उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रिंसिपल एडवाइज़र एन. रवि शंकर और कुलपति प्रो. जी. रघुरामा ने किया। आयोजन की अध्यक्षता डीन रिसर्च प्रोफेसर देबाशिष चौधरी ने की, जबकि सम्मेलन का संयोजन प्रो. एकता सिंह और संचालन डॉक्टर तरुमय घोषाल ने किया। यह आयोजन राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन द्वारा समर्थित था। इस अवसर पर प्रोफेसर देबाशिष चौधरी ने कहा कि डीआईटी यूनिवर्सिटी एक बहुविषयक संस्थान होने के नाते अंतर्विषयक अनुसंधान को बढ़ावा देती है और यह सम्मेलन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को साझा मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण रहा।
सम्मेलन में अनेक ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिकों ने अपने अत्याधुनिक शोध प्रस्तुत करते हुए डॉक्टर जोसेफ पुगलीसी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका ने जीवित कोशिकाओं में प्रोटीन निर्माण की जटिल प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। डॉक्टर श्रीराम रामास्वामी आईआईएससी बेंगलुरु और डॉक्टर फ्रैंक जूलिकर मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट, जर्मनी ने सॉफ्ट मैटर में बनने वाले गतिशील पैटर्नों पर नवीन समझ साझा की। डॉक्टर कात्सुहिरो निशिनारी टोक्यो यूनिवर्सिटी, जापान और डॉ. एंड्रियास शाडश्नाइडर कोलोन यूनिवर्सिटी, जर्मनी ने एआई एवं चींटी-आधारित स्वॉर्म इंटेलिजेंस के ज़रिये भीड़ और ट्रैफिक प्रबंधन में नए नवाचारों पर चर्चा की। डॉक्टर अनातोली कोलोमेइस्की राइस यूनिवर्सिटी, अमेरिका व डॉ. प्रबल मैती आईआईएससी बेंगलुरु ने दवा निर्माण और डीएनए आधारित नैनोस्ट्रक्चर्स पर अग्रणी शोध प्रस्तुत की। डॉक्टर जेरेमी गुनवर्डेना बार्सिलोना ने जीवित प्रणालियों की रासायनिक प्रक्रियाओं में मौजूद गणितीय पैटर्नों को उजागर किया।
डॉक्टर सुधीप्तो मुखर्जी आईआईटी दिल्ली ने यांत्रिक डिज़ाइनों को संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं से जोड़ने पर 300 वर्षों के शोध का विशद विवरण दिया। समापन व्याख्यान में डॉ. अमरेश चक्रवर्ती आईआईएससी बेंगलुरु ने डिज़ाइन क्या है?” विषय पर प्रभावी विचार साझा किए।
सम्मेलन में देश–विदेश के आईआईटी , आईआईएसईआर सहित कई अग्रणी संस्थानों के शोधार्थियों, संकाय सदस्यों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तकनीकी सत्रों, मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतियों और प्लेनरी वक्ताओं के साथ संवाद ने कार्यक्रम को समृद्ध बनाया।सम्मेलन का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों, आयोजकों और सहयोगी संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 48









