दिल्ली लालकिला बम विस्फोट में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि — केंद्र सरकार की नाकामी ने फिर खोला राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल : कांग्रेस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 11 नवंबर।
दिल्ली के लालकिला परिसर में हुए आतंकी बम विस्फोट की घटना पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी ने इस भीषण आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को नमन किया।

इस अवसर पर देहरादून के महापौर प्रत्याशी रहे वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि देश की राजधानी के हृदयस्थल लालकिले जैसे उच्च-सुरक्षा क्षेत्र में बम धमाका होना केंद्र सरकार की गंभीर सुरक्षा विफलता को उजागर करता है। यह केवल खुफिया एजेंसियों की चूक नहीं बल्कि सरकार की संवेदनशीलता और तत्परता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि इस घटना की पूरी जवाबदेही प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को लेनी चाहिए, क्योंकि यह देश की जनता में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा करती है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि यह समय सियासत का नहीं, जवाबदेही का है। उन्होंने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र की समग्र समीक्षा की जाए,खुफिया तंत्र की कमियों की जांच के लिए स्वतंत्र समिति गठित की जाए,तथा पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की ।उन्होंने कहा कि देश को ऐसे मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है जो केवल भाषण न दे, बल्कि जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। कांग्रेस पार्टी देश की एकता, अखंडता और शांति के पक्ष में खड़ी है और आतंकवाद के हर रूप का पुरजोर विरोध करती है।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित प्रमुखों में देवेंद्र सिंह, संजय कनौजिया, महिपाल शाह, ओम प्रकाश सती, शीशपाल बिष्ट, महेश जोशी, सुलेमान अली, मोहन कुमार काला, कैलाश वाल्मीकि, दीपक पंवार, संजय बिड़ला, ललित बद्री, वीरेन्द्र पंवार, शरीफ़ अहमद वेग, मौनी मेहता, सूरज क्षेत्री, अनिल बागड़ी, संजय थापा, शुभम चंद, हर्ष बागड़ी, वैभव सोनकर, हरजिंदर सिंह लक्की, प्रवीन नौटियाल, विकास शर्मा, मनमोहन आदि शामिल रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें