राष्ट्रीय एकता दिवस पर पिटकुल मुख्यालय में शपथ, अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार को दी भावभीनी विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

देहरादून।देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पिटकुल मुख्यालय में ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

पी सी ध्यानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करना सभी का दायित्व है। उन्होंने बताया कि पिटकुल ने वर्ष 2024-25 में 82.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है और वर्ष 2025-26 में 250 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है।

 

कार्यक्रम के बाद अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक ने उन्हें शॉल, पुष्पगुच्छ, उपहार व चेक भेंटकर सम्मानित किया। पी सी ध्यानी ने कहा कि राजेश कुमार एक कुशल और ईमानदार अभियंता रहे हैं, जिनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य अभियंता कमल कान्त, अनुपम सिंह, महाप्रबंधक (वित्त) मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें