मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, ब्लड कैंसर पीड़ित बालक के उपचार के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। उन्होंने कोटद्वार (जिला पौड़ी गढ़वाल) निवासी प्रीति नेगी से दूरभाष पर बात कर उनके 12 वर्षीय पुत्र सुशांत नेगी के स्वास्थ्य की जानकारी ली, जो ब्लड कैंसर से पीड़ित है।

प्रीति नेगी ने अपने पुत्र के इलाज के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सहायता की मांग की थी। पत्र मिलते ही मुख्यमंत्री धामी ने खुद पहल करते हुए सीधे परिजनों से संपर्क साधा और बच्चे के इलाज की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और किसी असहाय परिवार को अकेला महसूस नहीं होने देगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बालक सुशांत के उपचार में राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं तुरंत पूरी कर बच्चे के इलाज के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उपचार में कोई बाधा न आए।

मुख्यमंत्री धामी का यह कदम एक बार फिर उनके संवेदनशील नेतृत्व और त्वरित निर्णय क्षमता का प्रमाण बन गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें