चंपावत के प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण को 4.70 करोड़ की स्वीकृति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंपावत 20 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को अमल में लाते हुए चंपावत जिले के प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत मल्लाडेश्वर, कान्तेश्वर, मानेश्वर, भागेश्वर, ताड़केश्वर, डिप्टेश्वर और झालीमाली मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) को कुल ₹4.70 करोड़ (चार करोड़ सत्तर लाख साठ हजार रुपये) की स्वीकृति प्रदान की गई है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹2.17 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। इनमें मल्लाडेश्वर मंदिर के लिए ₹25 लाख, भागेश्वर के लिए ₹35 लाख, झालीमाली के लिए ₹47.03 लाख, ताड़केश्वर के लिए ₹36 लाख, मानेश्वर में पर्यटन अवस्थापना विकास के लिए ₹35 लाख तथा डिप्टेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹39 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

डीएम मनीष कुमार ने बताया कि स्वीकृत राशि से निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य जल्द शुरू कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें