मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं कहा — स्वच्छता, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं पर्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 19 अक्टूबर ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस और वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों सहित प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी आगंतुकों का अभिवादन करते हुए उन्हें और उनके परिवारजनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में प्रकाश, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों

के जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग इस पर्व को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं तथा उत्तराखंड की सतत विकास यात्रा में अपना सहयोग दें।

Leave a Comment

और पढ़ें