सड़क मार्ग से विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से की सीधी बातचीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


महिलाओं ने फूलों और आशीर्वाद से किया स्वागत, बच्चों से पूछे सपने और पढ़ाई के हाल
चम्पावत 15 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत का सड़क मार्ग से निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने चम्पावत से टनकपुर तक के मार्ग का भ्रमण करते हुए मुड़ियानी, धौन, स्वाला, अमोड़ी, चल्थी, सिंयाड़ी, सूखीढांग और आसपास के गांवों में रुककर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं।

हर पड़ाव पर पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने मुख्यमंत्री का फूलों और आशीर्वाद से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने माताओं द्वारा दिए गए सभी फूल और आशीर्वाद ससम्मान स्वीकार करते हुए कहा कि “यह जनता का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।”

बच्चों से भी की बातचीत
मुख्यमंत्री धामी ने अमोड़ी, चल्थी और सूखीढांग में विशेष रूप से बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा और उन्हें मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और प्रदेश सरकार हर बच्चे को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्थानीय उत्पादों को दिया बढ़ावा
चल्थी में मुख्यमंत्री धामी एक स्थानीय दुकान पर पहुंचे और गडेरी (पहाड़ी बड़ी अरबी) व अदरक खरीदकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि “स्थानीय उत्पादों को अपनाना ही सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम है।”

“चम्पावत मुझे नई ऊर्जा देता है” — मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि “मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे चम्पावत क्षेत्र का विधायक बनने का अवसर मिला। यह क्षेत्र मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।” उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को दीपावली, धनतेरस और भैयादूज की शुभकामनाएँ भी दीं।

दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय रोजगार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा अधिकारियों को सभी योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन के निर्देश दिए।

इस मौके पर दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, अनिल डब्बू, शंकर कोरंगा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें