इंडिया पोस्ट व्यवसायिक बैठक 2025-26 का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डाक सेवा की उभरती भूमिका पर विचार-विमर्श

नई दिल्ली/देहरादून 18 जुलाई। केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम0 सिंधिया के नेतृत्व में डाक विभाग ने अपनी वार्षिक व्यावसायिक बैठक 2025-26 का आयोजन किया। इस कार्यनीतिक बैठक में देश भर के सर्किल प्रमुखों ने भारतीय डाक के व्यावसायिक रूपांतरण की रूपरेखा और एक प्रमुख लाजिस्टिक्स एवं नागरिक-केंद्रित सेवा प्रदाता के रूप में इसकी उभरती भूमिका पर विचार-विमर्श किया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम0 सिंधिया ने बिजनेस मीट 2025-26 कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डाक सचिव वंदिता कौल ने विभाग की पिछले वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भविष्य की कार्यनीतिक प्राथमिकताओं पर जोर दिया, जिनमें नवोन्मेषण, समावेशिता और इंडिया पोस्ट को एक आधुनिक, सेवा- संचालित संगठन के रूप में निरंतर विकसित करना शामिल है।
आंतरिक संचार और ज्ञान साझाकरण को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिंधिया ने एक नया मासिक ई-न्यूजलेटर डाक संवाद लान्च किया। यह प्लेटपफार्म नवोन्मेषणों, व्यावसायिक अंतर्दृष्टि और क्षेत्रा की सपफलता गाथाओं को उजागर करेगा, साथ ही रूपांतरण की सरल कहानियों, इंडिया पोस्ट के कर्मचारियों के अदम्य उत्साह और उनके द्वारा सेवा प्रदान किए जाने वाले नागरिकों के अटूट विश्वास को भी सामने लाएगा। डाक संवाद का उद्देश्य विशाल इंडिया पोस्ट नेटवर्क में हितधारकों को प्रेरित, शिक्षित करना और परस्पर जोड़ना है।
बैठक के दौरान, सभी सर्किल प्रमुखों ने अपने व्यावसायिक निष्पादन, क्षेत्राीय पहलों, चुनौतियों और विकास को गति देने की कार्यनीतियों पर प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों में राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने और लाजिस्टिक्स, बैंकिंग, ई-कामर्स और सार्वजनिक सेवा वितरण में इंडिया पोस्ट की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए किए जा रहे जीवंत और जमीनी प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। सिंधिया ने प्रतिनिधियों के साथ गहन बातचीत की और प्रत्येक क्षेत्रा के विकास, बाधाओं और आकांक्षाओं को ध्यान से सुना। अपने संबोधन में, उन्होंने ग्रामीण-शहरी अंतर को पाटने और मजबूत लाजिस्टिक्स, वित्तीय समावेशन और डिजिटल कनेक्टिविटी के माध्यम से समावेशी विकास को मजबूत करने में इंडिया पोस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका को दोहराया।
सिंधिया ने कहा कि इंडिया पोस्ट सिर्फ एक सेवा नहीं, बल्कि हमारे देश के सुदूर कोनों को जोड़ने वाली एक जीवनरेखा है। देश के हर कोने से ऊर्जा, प्रतिबद्वता और विचारों को देखकर गर्व होता है। सिंधिया ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न सर्किलों में 20 प्रतिशत से 30 प्रतिशत की महत्वाकांक्षी वृद्वि का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो विशिष्ट कार्य क्षेत्रों में उनकी क्षमता के अनुरूप होगा। यह लक्ष्य, इंडिया पोस्ट को बिना अपनी सामाजिक जिम्मेदारी से समझौता किए, भारत सरकार के लिए एक स्थायी लाभ केंद्र में बदलने के व्यापक मिशन का हिस्सा है।
चर्चाओं में बुनियादी ढांचे के विकास, प्रक्रिया सरलीकरण, क्षमता निर्माण और डिजिटल सक्षमता तथा इंडिया पोस्ट को भविष्य के लिए तैयार, अंतिम छोर तक लाजिस्टिक्स और सेवा प्रदान करने वाले पावर हाउस के रूप में स्थापित करने के लिए सभी आवश्यक घटकों पर ध्यान केंद्रित करना शामिल था।
वार्षिक व्यावसायिक बैठक का समापन व्यवसाय विकास को बढ़ावा देने, प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने तथा पूरे संगठन में सेवा, नवोन्मेषण और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने के मजबूत सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें