पुल निर्माण की धीमी गति ग्रामीणों के जी का जंजाल: मोर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेहूंवाला-अंबाडी मोटर मार्ग के पुल निर्माण का प्रकरण
ग्रामीणों के आवागमन हेतु नहीं की गई वैकल्पिक व्यवस्था
चारधाम वाले वाहनों को भी हो रही परेशानी

देहरादून 16 मई ।जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मोर्चा टीम के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचकर मेंहूवाला-अंबाडी मोटर मार्ग के मध्य बन रहे पुल निर्माण की धीमी गति एवं विगत कई दिनों से ठप पड़े निर्माण कार्य की वजह से जनता को हो रही परेशानियां का जायजा लिया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया की कई महीनो से पुल निर्माण स्थल पर बड़ी- बड़ी खाई खोद दी गई हैं तथा ग्रामीणों के आवागमन हेतु कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जिससे बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
चारधाम यात्रा हेतु जाने वाले तीर्थ यात्रियों वाले वाहनों को भी बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, उनको बाईपास से गुजरने के बजाय मेन मार्केट से गुजरना पड़ रहा है।
नेगी द्वारा प्रमुख अभियंता शर्मा लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड एवं अधिशासी अभियंता कर्णवाल से मौके पर दूरभाष से वार्ता की गई तथा पूरे प्रकरण से अवगत कराया। शर्मा द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही। मोर्चा किसी भी सूरत में ग्रामीणों का शोषण नहीं होने देगा।
नेगी ने कहा कि अगर पुल निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई तो मोर्चा इस मामले को शासन में रखेगा।मोर्चा टीम में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, हाजी असद, करमचंद चंदेल, प्रवीण शर्मा पिन्नी, शमशेर सिंह, चौ0 मामराज, अनूप सिंह चौहान, सुमेर चौहान, रमेश कांडवाल, बलवीर सिंह, चतर सिंह, रमेश चौहान, धर्म सिंह, अंकित राठौर, संजय ठाकुर, जयपाल सिंह, जाबिर हसन, चौधरी राजू, जुल्फीकार, श्याम सिंह, रहमान, नारायण सिंह, जसवीर सिंह, इकलाख आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें