बनबसा मार्च । एनएचपीसी लिमिटेड के 94.
2023-2 मेगावाट उत्पादन करने वाले टनकपुर पावर स्टेशन को सीबीआईपी (केंद्रीय सिंचाई और बिजली बोर्ड) ने प्रथम पुरस्कार 2023-24 से सम्मानित किया गया।
टनकपुर पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने सीबीआईपी के अध्यक्ष और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद से नई दिल्ली में सीबीआईपी दिवस समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान यह पुरस्कार प्राप्त किया। सीबीआईपी पुरस्कार हाइड्रो पावर परियोजना के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली परियोजना को प्रदान किया जाता है। सीबीआईपी पुरस्कार टनकपुर पावर स्टेशन टीम के अथक प्रयासों, परिचालन उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता को मान्यता देता है। सीबीआईपी पुरस्कारों का उद्देश्य जल संसाधन, विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और व्यक्तियों और संगठनों के योगदान को मान्यता देना है। इसके इलावा ये पुरस्कार नीति निर्माण और कार्यान्वयन, अनुसंधान और विकास, डिजाइन, निष्पादन, प्रबंधन, संचालन और रखरखाव, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण, उपकरणों का निर्माण और क्षमता निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है । इस अवसर पर एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर.के. चौधरी, निदेशक (परियोजनाएं और तकनीकी), संजय कुमार सिंह, कार्यपालक निदेशक (संचालन और रखरखाव), श्री सुप्रकाश अधिकारी और एनएचपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।





