असम में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून 12 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय के बाद आयोजित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों से पहुंचे मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रियों से भी भेंट की। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा शर्मा तथा मंत्रिपरिषद को शपथ ग्रहण की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व में असम सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में असम निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आसाम प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें