चोरी की बाईक के साथ एक बाईक चोर को पुलिस ने किया गिरफतार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत 21 मार्च।
बनबसा क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद बरामद*
15 मार्च को तेज़ सिंह पुत्र केशर सिंह निवासी आनंदपुर चंदनी बनबसा जनपद चम्पावत के द्वारा थाना बनबसा पर स्वयं की मोटरसाइकिल UK03 4119 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में तहरीर दी थी । तहरीर के बाद पुलिस ने धारा 303(2)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत* किया गया । जिसकी विवेचना उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा की जा रही थी । पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद थाना बनबसा पुलिस द्वारा सीओ टनकपुर शिवराज सिंह राणा के दिशा निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई ।
थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा एवं मुकदमा के विवेचक जितेंद्र सिंह मय हमराही के धनुषपुल क्षेत्र से 01 अभियुक्त दीपक राणा पुत्र रामकिशन निवासी नौगाँवा नाथ जिला उधम सिंह नगर चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस टीम में
सुरेंद्र सिंह कोरंगा थानाध्यक्ष बनबसा, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह बिष्ट ,कांस्टेबल ललित कुमार,कांस्टेबल अनिल कुमार ,कांस्टेबल चालक अनिल कुमार शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें