चम्पावत 19 मार्च।
एक ही दिन में अभियुक्त मंगत उर्फ मंगु के बाद एक और अभियुक्त को 0.986 किलोग्राम अफ़ीम के साथ किया गया गिरफ़्तार
ड्रग फ्री देवभूमि अभियान 2025
के तहत अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही/धरपकड़ अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में दिनांक मंगलवार को बनबसा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा कमलपथ बनबसा से अभियुक्त वसीम ख़ान पुत्र अहमद, निवासी ग्राम मोहल्ला निसरजहां, ढाका तलाब, थाना अशफाकनगर, जिला शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 50 वर्ष के क़ब्ज़े से *0.986 किलोग्राम अवैध अफ़ीम के साथ गिरफ़्तार किया गया ।
पुलिस टीम सुरेन्द्र सिंह कोरंगा थानाध्यक्ष बनबसा, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार , हैड कांस्टेबल विजय राणा, मतलूब खान एसओजी, सूरज सिंह एसओजी शामिल थे।









