युवा पत्रकार जगदीश तिवारी के आकस्मिक निधन के बाद पत्रकार संगठन ने आर्थिक सहायता की उठाई मांग कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंपावत 4 मार्च । जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में बीते दिनों युवा पत्रकार जगदीश तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके बाद चंपावत जिला पत्रकार संगठन ने परिजनों को आर्थिक मदद की मांग उठाई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेज है।
मंगलवार को संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली के नेतृत्व में सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्रकार के परिजनों को परिजनों के भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। इस संबंधन में चंपावत जिला पत्रकार संगठन ने एक शानदार मुहिम उठाई है। बीते 19 फरवरी को युवा पत्रकार जगदीश तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया था। जिससे उनके परिवार पर अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों की स्थिति को देखते हुए संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उचित आर्थिक सहायता की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी, वरिष्ठ पत्रकार चंद्र शेखर जोशी, संगठन के कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, सूरी पंत, सुरेश गड़कोटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सादर

Leave a Comment

और पढ़ें