यूकॉस्ट द्वारा उदयन इंटरनेशनल स्कूल चम्पावत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टनकपुर। यूकॉस्ट द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजन श्रृंखला में उदयन इंटरनेशनल स्कूल चम्पावत में आयोजन किया, जिला बाल विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक नवीन पंत के निर्देशन में आयोजित किए गए एक दिवसीय कार्यक्रम में डीआरडीओ के सेवा निवृत निदेशक डॉ सतीश पंत ने उपस्थित बच्चों को विज्ञान के बारे विस्तृत से अवगत कराते हुए कहा कि आप लोगों ने हमेशा उत्सुक रहना चाहिए और अपनी जिज्ञासा को बढ़ाते रहना चाहिए, साथ ही अनुसंधान को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, एरीज के वैज्ञानिक मोहित जोशी ने खगोल विज्ञान को विस्तृत से बताते हुए आज के युग में वैज्ञानिक सोच को बढ़ाना चाहिए, नशे आदि से दूर रहें और अपने देश के लिए काम करें, साथ ही एरिज द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए नवीन पंत ने कहा कि विज्ञान का प्रचार प्रसार करना दिवस का महत्वपूर्ण माध्यम है, इस के लिए जरूरी है कि हम विज्ञान के सभी पहलुओं में ध्यान दें, उदयन इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या रोजिता रजनीश नायर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि यह दिवस हमारे विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है, इस अवसर पर जनपद से राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त किए छात्रों प्रांजलि लोहनी, सुनीता जोशी, अक्षरा बिष्ट, दीपिका ओली, उन्नति जोशी, आराध्या पंत को सम्मानित किया, आदर्श चम्पावत के समन्वयक इंद्रेश लोहनी ने यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत का आभार जताया कि यूकॉस्ट द्वारा जिले में बेहतर आयोजन का अवसर प्रदान किया, जिला विज्ञान समन्वयक नरेश जोशी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे कार्यक्रम वैज्ञानिक सोच को बढ़ाते हैं और नियमित ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए, बच्चों के विज्ञान मॉडल जीवंत रूप में दिखे और नए नए प्रयोग दिखा रहे हैं, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज लोहाघाट की बालिकाओं ने पर्यावरण संरक्षण पर आमा की करतूत नाटिका का मंचन किया, विज्ञान को लोकप्रिय करने हेतु शिक्षक नरेश जोशी, कैलाश जोशी, रवीश पचोली, दिनेश खम्पा, मनोज जोशी, जगदीप संधू, पवन कुमार, जगदीश बोहरा, कमला पंत को सम्मानित किया, इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी आर एस खर्कवाल, उमेद सिंह बिष्ट,जगदीश अधिकारी ,जनार्दन चिल्कोटी, शंकर गिरी, लोकमनी पंत, राजेंद्र गहतोड़ी, संतोष कर्नाटक, दीपिका भट्ट आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन दृष्टि पाण्डेय, अभिख्या उपाध्याय ने किया

Leave a Comment

और पढ़ें