चम्पावत 22 फरवरी।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक प्रभरी जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में पिछली कार्यवाही के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा समिति से सम्बन्धित विभागों से जानकारी ली गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभाग प्रवर्तन की कार्यवाही कर इसमें कमी लाएं।
जिलाधिकारी ने जिले में सड़क-सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क पर वाहन चलाते समय प्रत्येक चालक को यातायात नियमों सख्ती से पालन कराना सुनिश्चित करें। ऐसे चालक जो शराब पीकर वाहन चलाते है, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते है, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग नहीं करते हैं ऐसे चालकों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाए।
उन्होंने कहा की यातायात के नियमों के पालन से ही वाहन दुर्घटनाओं की संभावनाओ को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में वाहन दुर्घटनाओं को शून्य किए जाने हेतु कार्य करें।
यातायात नियमों के उल्लंघन को कम करने के लिये विशेष रूप से नशीले पदार्थों के सेवन कर वाहन चलाने व यातायात का उल्लंघन करने वालों सख्त कार्रवाई कर उन पर जुर्माना लगाया जाय। तकनीकी माध्यम ई. चालान से भी चालान किए जाएं।
बैठक में संभागीय परिवहन विभाग द्वारा परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा वर्तमान तक जिले में की गई प्रवर्तन की कार्यवाही एवं वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। इसके अलावा ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, भार वाहन में यात्री ढोने पर, वाहन संचालन के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर लगातार चालान किये गए है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।








