टनकपुर । मां पूर्णागिरि धाम के पुजारी और पत्रकार जगदीश तिवारी (43) का ह्रदय गति रूकने से निधन हो गया। एकाएक हृदयगति रूकने से उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। अचानक हुए इस वाकये से परिवार में कोहराम मच गया। उनके निधन से पूर्णागिरि धाम के पुजारियों और पत्रकारों में शोक की लहर मच गई।
पत्रकार जगदीश तिवारी 43 वर्षीय को 19 फरवरी के पूर्वान्ह दिल का दौरा पड़ा। परिजन आननफानन में उन्हें टनकपुर उप जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वे अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों के अलावा मां, भाई और भाई के परिवार को छोड़ गए।
तिवारी के निधन पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, सचिव सुरेश तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष पंडित भुवन पांडेय, पंडित मोहन पांडेय, पूर्व उपाध्यक्ष नेत्र बल्लभ तिवारी, पूर्व प्रधान मथुरा दत्त पांडेय, प्रकाश पांडेय, महेश पांडेय, मनोज तिवारी,भीमदत्त पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, वन निगम के सदस्य हरीश भट्ट, सुरेश महर, आनंद महर, बीडी भट्ट, जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी, पत्रकार विनोद काला,देवेंद्र देवा, नारायण भट्ट,भुवन पाटनी, दिनेश खर्कवाल, सुरेश उप्रेती,प्रकाश पुनेड़ा, रवींद्र सिंह धामी, दीपक धामी, रूपेश प्रजापति, नवीं अंसारी, कुन्दन बिष्ट ,बाबू लाल यादव , राजीव मनराल आदि ने शोक व्यक्त किया।








