चम्पावत में वाहन दुर्घटना में दो की मौत तीन घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंपावत । बिलदेधार, थाना पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई से गिरा । वाहन में पांच लोगों सवार थे ।दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा 03 घायल हो गये।‌ चंपावत के कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत पुल्ला मडलक रोड पर बिलदेधार थाना पंचेश्वर क्षेत्र में एक वाहन की सड़क से दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर कोतवाली पंचेश्वर पुलिस, अग्निशमन केंद्र लोहाघाट तथा एसडीआरएफ की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया जिसमें वाहन संख्या uk06BJ 2310 बोलेरो में सवार 05 व्यक्तियों में से 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी तथा 03 घायलों को सकुशल रेस्क्यू कर 200 मीटर गहरी खाई से निकलकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट भेजा गया। 02 व्यक्तियों के शवो को निकाला गया।
घायल में रोहन सिंह पुत्र सुरेश सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ऊंचौलीगोठ ।पवन सिंह पुत्र टिहर सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी ऊंचौलीगोठ, ड्राइवर विजय रावत उर्फ़ बबलू उर्फ केशव पुत्र केशव, उम्र 33 वर्ष निवासी महतगांव चकरपुर जनपद उधम सिंह नगर, मृतकों में आकाश सिंह महर पुत्र गंगा सिंह महर उम्र 20 वर्ष निवासी ऊंचौलीगोठ टनकपुर, मोहित सिंह महर पुत्र तान सिंह महर उम्र 20 वर्ष निवासी ऊंचौलीगोठ, थाना टनकपुर । रेस्क्यू पुलिस टीम में एएएसआई हीरा लाल वर्मा, जगत सिंह रोकली,हैड कांस्टेबल दीवान राम , विनोद कुटियाल,कांस्टेबल राजेंद्र गिरी,अग्निशमन टीम हंसदास सागर, नीरज राणा , सुनील जोशी, राजेश खर्कवाल , दिनेश चंद्र, भरत सिंह, रवि सिंह , उमेश चंद्र, राजेंद्र मेहता, गौरव कुमार शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें