देहरादून 30 जनवरी।उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील के थान गांव में नगान थोक के समस्त गांवों द्वारा 11 दिवसीय सामूहिक शिव महापुराण का भव्य आयोजन
इन दिनों थान नगान गाँव में हो रहा है । ग्रामीणों स्वयं ने संसाधनों से 18वी शदी में निर्मित श्री जमदग्नि ऋषि के पौराणिक मंदिर का जीर्णोद्धार कर भव्य मंदिर निर्माण कराया है । इस शुभ अवसर पर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ क्षेत्र वासियों द्वारा शिव महापुराण का आयोजन किया गया है ।
शिव महापुराण के कथा वाचक के रूप में प्रसिद्ध संत लवदास जी महाराज कथा वाचन कर रहे हैं ।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 66







