देहरादून 28 जनवरी।
अभियुक्तों के कब्जे से 12.29 ग्राम अवैध स्मैक अनुमानित कीमत लगभग साढे 03 लाख रू0 तथा 120 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई ।गिरफ्तार अभियुक्तो में से एक पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में जा चुका है जेल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त नशा तस्करों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । पुलिस द्वारा की थाना सेलाकुई एक अभियुक्त को 12.29 ग्राम अवैध स्मैक के साथ डिक्सन कम्पनी के निकट स्थित मिलिट्री ग्राउण्ड के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना नाम साहिल बताया गया। अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपने अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये अभियुक्त द्वारा स्थानीय नशेडियों से कम दामों में उक्त स्मैक को खरीदकर उसे महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी। इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।02: कोतवाली विकासनगर: 120 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार । अभियुक्त एनडीपीएस एक्ट में पूर्व में भी जा चुका है जेल। पौंटा रोड विकासनगर के पास से एक अभियुक्त को 120 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जाना प्रकाश में आया है।
अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।







