देहरादून(अनिल भट्ट)3 जनवरी।
।थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चौकी लक्खीबाग क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के कार्यालय के सामने से एक महिला अभियुक्ता को 59.09 ग्राम स्मैक के साथ 52,770 रुपए नकद बरामद किए ।
पूछताछ में अभियुक्ता सीमा पत्नी सुनील निवासी मद्रासी काँलोनी रेस्ट कैम्प, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 29 वर्ष ने बताया कि स्मैक एक मद्रासी कॉलोनी की ही रहने वाली जुगनी उर्फ बानो नाम की महिला ने ली थी। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में पूर्व में उसके पति के भी अवैध गांजे की तस्करी में जेल जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। वांछित महिला अभियुक्ता जुगनी उर्फ बानो की तलाश की जा रही है। पुलिस ने अभियुक्ता के पास 59.09 ग्राम अवैध स्मैक अनुमानित मूल्य लगभग 18 लाख रूपए,52,770 रूपए नगद
, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
, एक ओप्पो कम्पनी का एंड्रॉयड मोबाइल, एक फॉयल पेपर का रोल
, 28 कागज के टुकड़े पुड़िया बनाने वाले,एक काले रंग का बैग बरामद हुआ । स्मैक पकड़ने वाली टीम में, निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी, प्रभारी कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक आशीष कुमार, चौकी प्रभारी लक्खीबाग, खगोती, कांस्टेबल सूर्या प्रकाश शामिल थे।








