15 वर्षीय स्नैम उस्मानी तीन साल से लापता, पुलिस ने तलाश में मांगी मदद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखीमपुर खीरी 27 अक्टूबर ।थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम अछनिया निवासी 15 वर्षीय स्नैम उस्मानी पुत्र मुशर्रफ 13 सितंबर 2023 से लापता है। उसके संबंध में थाना नीमगांव में मुकदमा अपराध संख्या 31/2024, धारा 364 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है। मामले की विवेचना थाना एएचटी लखीमपुर खीरी द्वारा की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गुमशुदा स्नैम उस्मानी की उम्र करीब 15 वर्ष, कद लगभग पांच फीट छह इंच और शरीर सामान्य है। उसका रंग साफ, बाल काले और आंखें सामान्य हैं। गुम होने के समय उसने नीली फुल टी-शर्ट, भूरे रंग की पैंट और पैरों में लेडीज चप्पल पहन रखी थी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को स्नैम उस्मानी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल उसके परिजनों अथवा पुलिस को सूचना दें। संपर्क नंबर: पिता मुशर्रफ – 7392816398
प्रभारी निरीक्षक, थाना एएचटी लखीमपुर खीरी – 7839001359, 8081809547

Leave a Comment

और पढ़ें