जिज्ञासा विवि में फ्रेशर्स पार्टी ‘स्पार्क-26’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून। जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में गुरुवार को नए विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी ‘स्पार्क-26’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गायन, लोकगीत, रैप, वेस्टर्न और शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियों से समां बांधा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. संदीप कौटिश ने किया। उन्होंने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय जीवन पढ़ाई के साथ प्रतिभा और व्यक्तित्व विकास का भी अवसर देता है।

कार्यक्रम में रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके बाद हुई डीजे नाइट में विद्यार्थियों ने जमकर उत्साह दिखाया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीनाक्षी वर्मा और डॉ. अल्का गौड़ ने किया। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ. जशनदीप सिंह समेत डीन, शिक्षक, स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें