गांधी जयंती से पहले 144 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, कार जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। गांधी जयंती पर ड्राई डे के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 144 क्वार्टर इंपीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद की। टीम ने शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट और आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने एक अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर इंदरबाबा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने संदिग्ध सफेद रंग की कार संख्या UK07 AU 0308 का पीछा कर उसे रोककर तलाशी ली। कार से तीन पेटियों में रखे कुल 144 क्वार्टर इंपीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद हुए।

आबकारी विभाग के अनुसार, आरोपी गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान शराब की खपत के लिए इसका इंतजाम करने की फिराक में था। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घेरकर गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया।

मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें