वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री श्रीमती सुधा शुक्ला का निधन प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दो
देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष रही श्रीमति सुधा शुक्ला का आज लंबी बीमारी के बाद महंत इंद्रेश अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दिवंगत श्रीमति शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सुपुत्र ऋतुराज शर्मा के हवाले से बताया कि श्रीमति शुक्ला का अंतिम संस्कार कल बुधवार दिनांक ७ अगस्त को लक्खीबाग शमशान घाट पर किया जाएगा ।अंतिम यात्रा घर से प्रातः नौ बजे शुरू होगी ।

Leave a Comment

और पढ़ें