मीट की दुकान पर छापेमारी, 21 क्वार्टर और 90 पाउच अवैध शराब बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

oplus_6291488

देहरादून 7 सितंबर। आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला स्थित भगवानदास चौक में एक मीट की दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान से 21 क्वार्टर रॉयल स्टैग व्हिस्की और 90 पाउच माल्टा देसी शराब बरामद की गई।

प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट और आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने रविवार को पवन कुमार पुत्र सुरेश कुमार की मीट की दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान में अवैध रूप से रखी शराब बरामद हुई।

आबकारी विभाग ने बरामद शराब को मौके पर कब्जे में लेकर आरोपी पवन कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विभाग की ओर से अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें