मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 24 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधा। महिलाओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों की सुविधा के लिए 28 और 29 अगस्त 2026 को दो दिन उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। इससे प्रदेश की महिलाओं को पर्व के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी।
धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक एवं सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं की भागीदारी राज्य के विकास में महत्वपूर्ण है और सरकार उनके हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें