बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में बांटने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 13 अगस्त। लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के बड़े ठेकों को छोटे-छोटे पैकेजों में विभाजित करने का अनुरोध किया।

महाराज ने कहा कि बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में बांटने से प्रदेश के स्थानीय ठेकेदारों को काम के अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही, इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में स्थानीय ठेकेदारों और युवाओं की भागीदारी बढ़ने से कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। छोटे पैकेज होने से क्षेत्रीय स्तर पर अधिक लोगों को काम से जोड़ना संभव होगा तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से प्रदेशहित और स्थानीय युवाओं के व्यापक हितों को देखते हुए बड़े निर्माण कार्यों को छोटे पैकेजों में विभाजित करने की प्रभावी व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराज के सुझाव को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक परीक्षण और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें