गुरुकुल आश्रम में 80 बांस के पौधे रोपे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 9 अगस्त। क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति की ओर से मानसून सत्र के पांचवें वृक्षारोपण अभियान का आयोजन पोंधा क्षेत्र स्थित गुरुकुल आश्रम में किया गया। अभियान के दौरान आश्रम की बॉउंड्री वॉल के किनारे करीब 75 से 80 बांस के पौधे रोपे गए।

समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम कपूर ने बताया कि जुलाई में हुई अत्यधिक बारिश के कारण गुरुकुल आश्रम के एक हिस्से का पुश्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे आश्रम को काफी नुकसान हुआ। इसके बाद मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस के पौधे लगाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि गुरुकुल आश्रम के आचार्य की ओर से भी समिति से विशेष रूप से बांस के पौधे लगाने का अनुरोध किया गया था।वृक्षारोपण अभियान में गुरुकुल के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने परिसर की साफ-सफाई करने के साथ पौधरोपण के लिए गड्ढे तैयार किए। गुरुकुल प्रबंधन ने समिति की ओर से लगातार चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियानों की सराहना की।अभियान में समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम कपूर, सचिव जेपी किमोठी, सह संयोजक अमित चौधरी, संयोजक नितिन कुमार सहित अमरनाथ कुमार, राजेश बाली, गगन चावला, अनुराग शर्मा, सुभाष जसोरिया, नमित चौधरी, दिवाकर नैथानी, प्रशांत चौधरी, गौरव सोनकर, मंजुला रावत और ह्रदय कपूर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। गुरुकुल आश्रम के आचार्य चंद्रभूषण, प्रबंधन एवं आश्रम के बच्चे भी अभियान में शामिल हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें