नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 29 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संशोधित कानून परीक्षा माफियाओं, पेपर लीक गिरोहों और संगठित नकल के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई को और अधिक सशक्त बनाएगा। इससे भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता बनी रहेगी तथा मेहनती और प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों का विश्वास मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने का संकल्प लिया है। लोकसभा में इस संशोधन विधेयक का पारित होना उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि संशोधित कानून लागू होने के बाद देशभर में परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत होगी तथा योग्य एवं परिश्रमी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर मिलेंगे। उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय “नकल मुक्त भारत” के संकल्प को नई गति देगा।

Leave a Comment

और पढ़ें