राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर कर्नल अजय कोठियाल के तीखे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

देहरादून, 3 जून। उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। बुधवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि सैनिकों के साथ संवाद की आड़ में कांग्रेस चुनावी राजनीति कर रही है।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा राज्य और सैनिकों के प्रति वास्तविक संवेदनशीलता का परिचायक नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए किया जा रहा राजनीतिक कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले वर्षों में विदेश यात्राओं में व्यस्त रहे, लेकिन सैनिक बहुल राज्य उत्तराखंड की ओर उनका ध्यान चुनाव नजदीक आने पर ही गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार उत्तराखंड का दौरा कर राज्य के विकास, सैन्य गौरव और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का काम किया है, जबकि कांग्रेस नेतृत्व के कई बयानों ने सेना के मनोबल को प्रभावित करने का प्रयास किया है।
पौड़ी में सैनिकों के साथ प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि यह वीरभूमि देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत की जन्मभूमि है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जुड़े नेताओं द्वारा अतीत में जनरल रावत के लिए अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं। उन्होंने राहुल गांधी से मांग की कि यदि वे वास्तव में सैनिकों के सम्मान के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं तो उन्हें सबसे पहले जनरल बिपिन रावत के परिवार और देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
कर्नल कोठियाल ने राहुल गांधी पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे अभियानों पर सवाल उठाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की सोच स्पष्ट होनी चाहिए और राहुल गांधी को सेना के पराक्रम पर उठाए गए सवालों का जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में रक्षा क्षेत्र से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि सैनिकों के कल्याण, आधुनिक हथियारों, बुलेटप्रूफ जैकेट और सैन्य साजो-सामान के मुद्दों पर कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड की जनता और पूर्व सैनिक चुनावी मौसम में होने वाली राजनीति को अच्छी तरह समझते हैं।
कर्नल कोठियाल ने कहा कि राहुल गांधी को सैनिकों के नाम पर राजनीति करने के बजाय अपनी पार्टी के अंदरूनी मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के पूर्व सैनिक और आम जनता ऐसे राजनीतिक प्रयासों को समझने में सक्षम हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें