प्रताप नगर-लालकुआं के बीच चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली 02 मई ।पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रताप नगर और लालकुआं के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कुल 18 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

09119 प्रताप नगर-लालकुआं सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 03 मई से 28 जून 2026 तक प्रत्येक रविवार को प्रताप नगर से शाम 5 बजे रवाना होगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 12:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी बड़ोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, बदायूं और बरेली समेत कई स्टेशनों पर ठहरेगी।
वहीं वापसी में 09120 लालकुआं-प्रताप नगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 04 मई से 29 जून 2026 तक प्रत्येक सोमवार को लालकुआं से दोपहर 3:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे प्रताप नगर पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6, शयनयान श्रेणी के 6, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4 तथा एलडब्ल्यूएलआरआरएम और एलएसएलआरडी के एक-एक कोच शामिल होंगे।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें