वात्सल्य योजना के तहत 5057 बच्चों को मिली सहायता, 3.02 करोड़ रुपये खातों में ट्रांसफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 24 मार्च।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को दो माह की आर्थिक सहायता जारी की। योजना के अंतर्गत कुल 3 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी गई।

कैंप कार्यालय में धनराशि जारी करने के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्य सरकार वर्ष 2020 से इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी के दौरान अपने अभिभावकों को खो चुके बेसहारा बच्चों को प्रति माह 3000 रुपये की सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2026 तक की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी थी

मंत्री ने बताया कि फरवरी माह के लिए 5057 लाभार्थियों को 1 करोड़ 51 लाख 71 हजार रुपये की सहायता राशि जारी की गई है, जबकि मार्च माह के लिए 5025 लाभार्थियों को 1 करोड़ 50 लाख 75 हजार रुपये भेजे गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने, बालिका लाभार्थी के विवाह होने या लाभार्थी के सेवायोजित होने की स्थिति में उसे योजना से बाहर कर दिया जाता है।

इस अवसर पर मुख्य परिवीक्षा अधिकारी (सीपीओ) अंजना गुप्ता तथा डिप्टी सीपीओ राजीव नयन सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें