विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹75.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

देहरादून 11 मार्च। प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को गति देने के लिए मुख्यमंत्री ने कुल ₹75.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने एससीएसपी के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के विकासखंड पाबौ में बेड़ा का जगड़ मोटर मार्ग के किमी 1.00 से 5.00 तक सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण कार्य के लिए ₹3.58 करोड़ की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही जनपद हरिद्वार के राजकीय उपजिला चिकित्सालय रुड़की में विद्युत रिवायरिंग कार्य के लिए ₹3.93 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

राज्य योजना के अंतर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी में न्यू कैंट मोटर मार्ग (सालावाला पुल से विजय कॉलोनी पुल) को दो लेन से 10.50 मीटर चौड़ाई में अपग्रेड करने के द्वितीय चरण के लिए ₹16.87 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दाएं पार्श्व पर तटबंध निर्माण के साथ ही बूम और उचौलीगोठ क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए ₹15.69 करोड़ की योजना को मंजूरी दी गई है।

नगर निगम क्षेत्र में एकत्रित लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए ₹6.79 करोड़ तथा नगर निगम में देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण के लिए ₹9.81 करोड़ की योजना को भी स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्युनिटी हॉल निर्माण के लिए ₹14.24 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹1 करोड़ जारी करने का अनुमोदन भी किया गया है।

चारधाम और पर्यटन स्थलों पर लगेगा एआई आधारित सुरक्षा सिस्टम

मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों और में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए एआई आधारित फेसियल रिकग्निशन और डेटा एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर सिस्टम स्थापित करने का भी अनुमोदन दिया है।

यह प्रणाली संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की निगरानी में सहायक होगी। इसके लिए राज्य के पांच जनपदों में एआई आधारित फेसियल रिकग्निशन सिस्टम स्थापित करने हेतु ₹4.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास के साथ-साथ पर्यटन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें