पत्रकार यूनियन मीडिया राइट का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। पत्रकार यूनियन मीडिया राइट द्वारा हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन पत्रकारिता जगत के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के बीच भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक प्रेरणा का संदेश देने वाला साबित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक मुकेश कोहली तथा अतिविशिष्ट अतिथि प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह की शुरुआत नन्ही प्रतिभा अवन्या की “श्री गणेश नमः” की मनमोहक प्रस्तुति से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। यूनियन की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, ताकि समाज में सकारात्मक प्रेरणा का प्रसार हो सके।मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, एकता, भाईचारे और नवचेतना का प्रतीक है। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले सम्मानित व्यक्तियों की सराहना की और पत्रकारों से अपील की कि वे समाज की सच्चाई को सामने लाते हुए जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम को रंगारंग बनाने के लिए कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, रेखा भट्ट (कंपनी कमांडेंट होमगार्ड), वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन लखेड़ा तथा पीयूष निगम ने संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। संस्कृति विभाग की टीम के लोक कलाकारों ने उत्तराखंड की पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत कर पहाड़ी संस्कृति की सजीव झलक पेश की।अतिविशिष्ट अतिथि वीरेंद्र त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसार नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का दायित्व भी है। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में पत्रकारों की अहम भूमिका पर बल दिया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित नेगी ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष होली मिलन और दीपावली महोत्सव के अवसर पर सरकारी सेवा, शिक्षा, संगीत, न्याय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। इससे न केवल सम्मानित लोगों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि समाज में उत्कृष्ट कार्यों के प्रति सम्मान की भावना भी सुदृढ़ होती है।
समारोह में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता संजय कुमार, मनमोहन काला, लायंस क्लब शिवालिक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, ग्रीनधारा न्यूज के प्रधान संपादक वीरेंद्र यादव, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम भट्ट, नारायण दत्त भट्ट (उत्तर उजाला), डॉ. सूर्य प्रकाश शर्मा, फुटबॉल खिलाड़ी विरेंद्र सिंह रावत, चेतन सिंह खड़का, विक्रम सिंह नेगी (प्रदेश उपाध्यक्ष, पत्रकार यूनियन मीडिया राइट) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जी

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;

Leave a Comment

और पढ़ें