अजमेर से प्रधानमंत्री ने किया देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हल्द्वानी से वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री धामी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून/हल्द्वानी 28 फरवरी ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में स्थापित एचपीवी टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया तथा टीकाकरण के लिए आई 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं से संवाद कर उन्हें टीके के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर आज महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। वर्ष 2024 में देश में इस बीमारी के 78 हजार से अधिक मामले सामने आए, जिनमें 42 हजार से अधिक महिलाओं की मृत्यु हुई। इसी गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया है, ताकि भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन प्रदान किया जा सके।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत देशभर में लगभग 1 करोड़ 15 लाख से अधिक किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन दी जाएगी। उत्तराखंड में प्रथम चरण में 155 केंद्रों पर व्यापक टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों, नर्सों, एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर कोल्ड-चेन व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं। देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 819 हो गई है और मेडिकल सीटों में भी डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि हुई है। पिछले 11 वर्षों में 23 नए एम्स स्थापित कर मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना ‘आयुष्मान भारत’ के माध्यम से करोड़ों परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार मिल रहा है। उत्तराखंड में अब तक लगभग 61 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। राज्य के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में कार्य जारी है। पाँच मेडिकल कॉलेज संचालित हैं तथा दो का निर्माण कार्य प्रगति पर है।मुख्यमंत्री ने बताया कि देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं प्रारंभ की गई हैं। हल्द्वानी में राज्य के प्रथम आधुनिक कैंसर संस्थान का निर्माण भी जारी है। हेली एंबुलेंस सेवा, निःशुल्क पैथोलॉजिकल जांच, टेलीमेडिसिन सुविधा तथा जिला अस्पतालों एवं सीएचसी के आधुनिकीकरण जैसे कदमों से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न आएं और अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला समूहों तथा सामाजिक संगठनों से भी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया, ताकि आगामी तीन महीनों में कोई भी बालिका इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट सहित जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित

Leave a Comment

और पढ़ें