देहरादून में 56वां अमर शहीद खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 21 फरवरी से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 19 फरवरी। शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल आयोजनों में शुमार 56वें अमर शहीद खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 21 फरवरी से 1 मार्च तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी।

खड़क बहादुर टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र क्षेत्री ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे और प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी दी जाएगी।प्रतियोगिता में दून यूनाइटेड, दून वॉरियर्स, राजपुर एफसी, रायवाला एफसी, 12 गढ़वाल राइफल्स, 7 गढ़वाल राइफल्स, जीयू एफसी, हिमालयन एफसी, स्पोर्ट्स कॉलेज, 5 गढ़वाल राइफल्स, नवादा एफसी, बालाजी बॉयज, रायपुर इलेवन, थंडर बॉयज, प्रेरणा एफसी और सिटी यंग्स की टीमें भाग लेंगी।समिति के सचिव पारस थापा ने फुटबॉल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें