देहरादून 16 फरवरी
![]()
![]()
![]()
। कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “ऐतिहासिक राजभवन घेराव” कार्यक्रम में उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बसों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति कार्यक्रम में पहुंची, जबकि युवाओं ने सैकड़ों बाइकों के साथ भव्य रैली निकालते हुए हुजूम के रूप में परेड ग्राउंड पहुंचकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
इस मौके पर अभिनव थापर ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार लूट, भ्रष्टाचार और लचर कानून व्यवस्था की प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध से परेशान है तथा सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जागरूक जनता आने वाले समय में जवाबदेह और जनोन्मुखी शासन स्थापित करेगी।
कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता ‘मोनी’, अमृता कौशल, मधुबाला, प्रवक्ता मोहन काला, प्रेमनगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, एडवोकेट नितिन चंचल, गुरचरण कौशल, लक्ष्य, वैभव सोनकर सहित बड़ी संख्या में महिला एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 20