देहरादून/बिहारीगढ़ उत्तर प्रदेश। नेशनल वीआईपी प्रैस क्लब ने वृंदावन गार्डन बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में अपना 10वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत विभिन्न जिलों व राज्यों से आए पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने इसमें शिरकत की। मंच से वक्ताओं ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार वीर सिंह कुंडलीवाल ने की जबकि संचालन असगर आलम ने किया। मुख्य अतिथि डा0 धर्म सिंह सैनी पूर्व कैबिनेट मंत्री, डा0 करण सिंह सैनी, उमेश कुमार विधायक खानपुर, नाथीराम राणा वरिष्ठ भाजपा नेता, डा0 मोइनुद्दीन इदरीसी, साहब सिंह पुंडीर वरिष्ठ भाजपा नेता, हाजी फजलुर्रहमान पूर्व सांसद, राव मोहतरम वरिष्ठ बसपा नेता, डा0 फैजल अल्फा क्रिकेट एकेडमी, अरशद राणा वरिष्ठ पत्रकार, मुजफ्फरनगर, रूही अंजुम वरिष्ठ सपा नेत्री, फहीम तन्हा व सलीम सैफी वरिष्ठ पत्रकार, देहरादून, वीडी शर्मा, मलका अख्तर सहित अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पत्रकार सम्मान समारोह हुआ। संगठन विस्तारए ग्रामीण, शहरी पत्रकारों की समस्याओं व समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारों की एकता व संगठन मजबूती पर जोर दिया। सामाजिक सरोकार निभाते हुए धरातल ग्रीन परिवार की ओर से डा0 मोइनुद्दीन इदरीसी ने 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की। देहरादून से नारायण दत्त भट्ट, राधकृष्ण गैरोला, चेतन सिंह खड़का, मौ0 खालिद, राकेश बड्थ्वाल, सतीश पुण्डीर आदि का सम्मानित किया गया। जबकि समारोह में वेदपाल गौतम, शिव कुमार, गफ्फार खान, असद खान, सैयद जायर हुसैन, सैयद आदिल हुसैन, एम0 अफजल गौर, पुरुषोत्तम शर्मा, मोहम्मद आसिफ, कुलदीप सिंह, मनोज, राव नवेज अली, शराफत अंसारी, गोपाल सिंह पुंडीर मेरठ, अजरा परवीन, भगवत मेहरा, जुल्फिकार मुईज़ी, एडवोकेट बबलू कुमार, मुमताज अली देवबंद आदि मौजूद रहे। समापन पर चेयरमैन डा0 गुलबहार ने सभी का आभार व्यक्त किया।


brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: night;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 524288;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: night;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;







