देहरादून 16 फरवरी।
गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में 20, 21 और 22 फरवरी को तीन दिवसीय ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का भव्य आयोजन होगा। इस सांस्कृतिक महोत्सव में देशभर से सेलिब्रिटी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट की सचिव प्रभा शाह ने बताया कि फेस्टिवल में हिमालयी क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक खानपान और विविध लोक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी।
पहले दिन 20 फरवरी को सुबह 7 बजे साइक्लोथॉन मिनी रैली के फ्लैग ऑफ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। शाम 4 बजे पंचे बाजा और नौबती बाजा के साथ प्रदर्शनी व मेले का उद्घाटन किया जाएगा। शाम 6 बजे दीप प्रज्वलन के बाद सतीश और दीप्ति राणा प्रस्तुति देंगे।रात्रि में जम्मू का एम. जैक्सन सांस्कृतिक संस्थान, दार्जिलिंग की प्रसिद्ध गायिका , सिलीगुड़ी के कलाकार, और विशाल ग्रुप द्वारा पारंपरिक ‘लाखे-कुमारी’ नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इस दिन सुरकंडा माता और धमिलो पहाड़ फिल्मों के प्रोमो भी दिखाए जाएंगे।
21 फरवरी की सुबह 11:30 बजे मधुमक्खी पालन और फल संरक्षण पर कार्यशाला होगी। दोपहर 1 बजे ‘डॉ. नेचर थेरेपी’ विषय पर विशेष सत्र रखा गया है।शाम को ‘कोसेली सांगीतिक ग्रुप’ और ‘कुमाऊंनी झौड़ा’ की प्रस्तुतियां होंगी। युवाओं के लिए रैपर्स बैटल भी आकर्षण रहेगा।शाम 6:45 बजे उत्तराखंड की लोकगायिका का सम्मान व प्रस्तुति होगी। रात्रि में असम की ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ विजेता विशेष नृत्य पेश करेंगी।
22 फरवरी सुबह नेचर फोटोग्राफी सत्र दोपहर में , शाम को जौनसारी और गढ़वाली लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य आकर्षण पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित फैशन शो रहेगा।समापन और की जुगलबंदी तथा रात 9:30 बजे लॉटरी घोषणा के साथ होगा। आयोजन स्थल को पूरी तरह पॉलीथिन मुक्त रखा जाएगा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि आयोजन के लिए दार्जिलिंग सांसद राजू बिष्ट के अलावा सांसद टिहरी लोकसभा महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ,पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल , कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,मेयर सौरभ थपलियाल , विधायक उमेश शर्मा काऊ , विधायक सविता कपूर ,सिद्धार्थ अग्रवाल ,आचार्य डॉ सुशांत राज को आमंत्रित किया गया है।पत्रकार वार्ता में गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, ट्रस्ट की संरक्षक गोदावरी थापली, वरिष्ठ सलाहकार राजन बसनेत,सलाहकार सूर्य विक्रम शाही , संयोजक उपासना थापा, कोषाध्यक्ष मीनू क्षेत्री एवं सह सचिव ज्योति कोटिया, सांस्कृतिक सचिव कै वाई बी थापा, मीनू आले एवं रमा थापा , वरिष्ठ बीनू गुरूंग, ,उर्मिला तमांग, वंदना बिष्ट,निर्मला थापा, कविता क्षेत्री,नैनका राना, पूनम थापा , शीलू राई, विनिता खत्री,माया पंवार ,तारा गुरूंग, माया राना, सपना मल्ल, राजेंद्र गुरूंग आदि उपस्थित थे ।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
Author: Day Night Khabar
Post Views: 18








