उत्तराखंड के दो आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को मिली “फेलोशिप इन आयुर्वेद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 28 दिसंबर ।
उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग के दो वरिष्ठ, अनुभवी एवं प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ० प्रो० डी० सी० पसबोला एवं डॉ० अजय चमोला को आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “फेलोशिप इन आयुर्वेद (FAIPU)” से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान एसोसिएशन ऑफ इंडियन प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (AIPU), गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया। एआईपीयू के डायरेक्टर (फेलोशिप अफेयर्स) डॉ० सी० वेणुगोपाल राव एवं चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ० नवीन अमन्ना के नेतृत्व में यह उपाधि दोनों चिकित्सकों को प्रदान की गई।
संस्था द्वारा यह सम्मान आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं, अनुसंधान एवं जनकल्याण हेतु किए गए कार्यों के लिए दिया गया है।
इसके साथ ही डॉ० अंकिता नौटियाल को भी आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “मेंबरशिप ऑफ नेशनल एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन (MNAAM)” से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर सभी सम्मानित आयुर्वेद चिकित्सकों को उनके परिजनों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी जा रही हैं।
यह सम्मान उत्तराखंड में आयुर्वेद चिकित्सा की सुदृढ़ होती पहचान और उसकी बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें